संदेश

Mahatma Gandhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साबरमती आश्रम में गाँधी जी के साथ एक दिन- 3 (One day in Sabarmati Ashram with Gandhi ji-3)

गाँधी जी के जीवन से जुड़ी तस्वीरों की तस्वीर की आखिरी कड़ी आज पेश है। उम्मीद है आपको पसंद आएगी। यह तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कहती हैं। खास आरके लक्ष्मण के कार्टून गाँधी जी की शख्सियत के अलग-अलग पहलुओं को उजागर करते हैं।  यह भी देखें-  चित्रों में गाँधी जी -1  चित्रों में गाँधी जी-2

साबरमती आश्रम में गाँधी जी के साथ एक दिन- 1 (One day in Sabarmati Ashram with Gandhi ji)

गाँधी जी की शहादत का यह साठवाँ साल है। मैं इस दौरान अहमदाबाद गया था और एक दिन साबरमती आश्रम में गुजारने का मौका मिला। गुजरात बापू का जन्म स्थान है। वही गुजरात, जहाँ बापू की अहिंसा को दरकिनार कर, पाँच साल पहले हिंसा का नंगा नाच देखने को मिला। बापू की याद की छाँव तले दिन गुजारना वाकई में एक यादगार तजुर्बा रहा। इस दौरान मैंने वहाँ की कुछ तस्वीर उतारने की कोशिश की। तस्वीरें आप सब से साझा कर रहा हूँ। ( तस्वीरों के बारे में जानने के लिए स्लाइड शो में बाएँ क्लिक करें। आप चाहें तो शो की गति अपने मुताबिक भी कर सकते हैं।)