... तो टीवी देखना इस्लाम के खिलाफ़ है! (Ooh...Watching TV is against the Islam!)
सनिचर 12 जुलाई की सुबह मेरठ के लावड़ कस्बे के पास दौराला रोड पर लोगों का हुजूम लगा था। जिसे देखिए वही अपनी गाड़ी लगाकर तमाशा देख रहा था। समझना चाह रहा था कि आखिर यह हुआ क्या। क्या हो रहा है। ... लोग अपने घरों से टीवी उठाकर ला रहे हैं और सड़क पर पटक रहे हैं। कोई वीसीडी प्लेयर लिए चला आ रहा है तो किसी के हाथ में टेपरिकार्डर। ... टीवी, टेपरिकार्डर, सीडी और सीडी प्लेयर ... जिस घर में जो था ... सब तोड़ दिए गए। कहीं किसी सामान की साँस न चलती रहे, इसलिए इतिमिनान के लिए मलबे में आग लगा दी गई। राख... सब कुछ खाक। पर यह हुआ क्यों। इन सबकी अगुआई कर रहे नेता जी कहना था कि 'ये सारी चीज़ें अश्लीलता और जुर्म को बढ़ावा देने का सबब हैं। नौजवान अपनी जिम्मेदारियों से दूर हो रहे हैं।' और तो और उन्होंने एक और लुकमा जोड़ दिया... 'यह सारी चीज़ें इस्लाम विरोधी हैं। ऐसा इस्लाम के विद्वानों ने बताया है। मुसलमानों के लिए इन्हें देखना हराम है। इनकी अपील है कि मुसलमान टीवी... सीडी प्लेयर इस्तेमाल न करें और कर रहे हैं तो इनकी तरह घर से इन्हें बेदख़ल कर दे।' इस्लाम के पहले के युग ...