संदेश

Right to choice लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक लड़की की शादी

नासिरूद्दीन जहन में एक बात हमेशा कौंधती है, क्‍या लड़की की जिंदगी का सारा सफर शादी पर ही खत्‍म होता है। मैं अक्‍सर सोचता हूँ कि दसवीं, बारहवीं में जो लड़कियाँ हर इम्‍तेहान में लड़कों से बाजी मारती रहती हैं, कुछ दिनों बाद ऊँची तालीम, नौकरी और जिंदगी के दूसरे क्षेत्रों में क्‍यों नहीं दिखाई देतीं? कहाँ गायब हो जाती हैं? लड़की पैदा हुई नहीं कि शादी की चिंता। उसके लिए एफडी की फिक्र। उसके नैन-नक्‍श, दांत की बुनावट, पढ़ाई-लिखाई, काम-काज की चिंता भी शादी के लिए ही? यही नहीं शादी को लेकर जितनी कल्‍पनाएँ लड़कियों की झोली में डाल दी जाती हैं, वह उनके पूरी दिमागी बुनावट पर असर डालता है। फिर वह भी इसी में झूलती रहती हैं। पढ़ो इसलिए कि अच्‍छा वर मिले। हँसो ठीक से ताकि ससुराल में जग हँसाई न हो। चलो ऐसे कि ‘चाल चलन’ पर कोई उँगली न उठे। चेहरा-मोहरा इसलिए सँवारो ताकि देखने वाला तुरंत पसंद कर ले। यह सब भी इसलिए ताकि ‘सुंदर- सुशील- घरेलू’ के खाँचे में फिट हो सके। क्‍या माँ-बाप कभी किसी लड़के को ताउम्र शादी की ऐसी तैयारी कराते हैं। क्‍या कभी किसी लड़के से शादी की ऐसी तैयारी की उम्‍मीद की जाती है। क्‍...

अंतधार्मिक शादी और दो मौतें

श्रावस्ती के धन्नीडीह गांव में कुछ दिनों पहले एक अंतधार्मिक विवाह के बाद हंगामा, तोड़फोड़, यौन हिंसा का मामला अभी ठंडा भी नहीं पडा है कि एक और घटना सामने आयी है। यह मामला पड़ोसी जिले बहराइच के पयागपुर थाने का है। विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला भी अंतधार्मिक विवाह का है। बीडीसी सदस्य आज़ाद अहमद अंसारी उर्फ गुड्डू श्रावस्ती जिले के भिनगा के गांव कन्ननपुर नौशरवा का रहने वाला था। वह पहले से शादीशुदा था। उसने तीन साल पहले बहराइच के इमलियागंज की रहने वाली और  लेखपाल कृपाराम मौर्य की बेटी नीतू से दूसरी शादी कर ली थी। यह शादी कोर्ट में कानून के मुताबिक हुई। रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा के मुताबिक, बाद में नीतू ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया और इन दोनों का निकाह भी हो गया। नीतू, शबाना हो गयी। कुछ रोज़ पहले नीतू की मां, इनके पास आयीं। उन्‍होंने अपने दामाद से कहा कि वे नीतू को ले जाना चाहती हैं और वो बाद में आकर उसे विदा कराकर ले जाये। शनिवार को आज़ाद अपने दोस्‍त और शिक्षा मित्र असलम के साथ नीतू की रुख्सती के लिए इमलियागंज गया। खबर के मुताबिक, गांव वालों ने इन दोनों पर हमला कर दिय...