संदेश

दलित विमर्श लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मायावती की कहानी मायावती की जुबानी

चित्र
वे यहाँ रहने वाली हैं... आप पसंद करे या नापसंद... वे हकीकत हैं... देश की पहली दलित मुख्यमंत्री हैं... पहली महिला मुख्यमंत्री हैं, जो चार बार इस पद तक पहुँची... शायद पहली दलित और दूसरी महिला हों, जो देश की बागडोर भी सम्हाल लें। जी हाँ, बात उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुशी मायावती की हो रही है... पिछले दिनों अंग्रेजी की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘न्यूजवीक’ ने उन्हें विपरीत हालात में शिखर तक पहुँचने वाली योग्य महिलाओं की वैश्विक सूची में शुमार किया है। पत्रिका ने बहिन जी की कहानी, उन्हीं की जुबानी छापी है। हम ‘ढाई आखर’ के पाठकों के लिए इसे न्यूजवीक से अनुवाद कर इसे साभार यहाँ पेश कर रहे हैं। मैं यहां तक कैसे पहुँची मैं दिल्ली में रहने वाले एक दलित परिवार में पैदा हुई। आठ भाई-बहनों के साथ एक घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले मोहल्ले में पली बढ़ी। मेरे पिता क्लर्क थे और निहायत ही कम  वेतन पाते थे। मेरी अनपढ़ माँ,  परिवार को चलाने के लिए कोल्हू के बैल की तरह जुटी रहती थीं। अक्सर हम अपनी छुट्‌िटयाँ उत्तर प्रदेश की अपने पुश्तैनी गाँव में बिताया करते थे। इन्ह...

दबे पांव आया एक सामाजिक 'सुनामी'

चित्र
जी हां, मशीन से बसपा का जिन्न निकला पर किसी ने उसकी ऐसी धमाकेदार आमद का अहसास नहीं किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। जब भी हाशिये पर लोगों की दस्तक सत्ता तक पहुँचती है, 'सभ्य नागरिक समाज' उसे न तो देख पाता है और न ही देखना चाहता है। सुनना भी नहीं चाहता। नहीं तो ऐसा क्यों है कि उत्तर प्रदेश में इतना बड़ा बदलाव हो रहा था लेकिन धुरंधर से धुरंधर विश्लेषक, चुनाव सर्वेक्षक, मीडिया कर्मी जमीन पर घूमते हुए जमीन के बदलाव को नहीं महसूस कर पा रहे थे। कुछ थोड़े से लोग जो इस बदलाव की साफ उम्मीद जता रहे थे, उन्हें ही शक के दायरे में रख दिया जा रहा था। उन पर किसी न किसी तरह की चिप्पी चस्पा कर दी गयी और खानों में डाल दिया गया। याद करें, बिहार में सन् 1995 में लालू प्रसाद यादव के साथ ठीक यही हुआ था। दलित-शोषित-वंचित वर्ग, लालू के रूप में ऐसी सरकार देख रहा था, जो उनकी होगी। लेकिन सारे सर्वेक्षण, चंद पत्रकारों को छोड़, सभी अखबार, लालू को खत्म मान रहे थे। उन्हें यह बदलाव नहीं दिख रहा था। ... और लालू लगातार कह रहे थे, बैलेट बॉक्स से जिन्न निकलेगा। ... और जिन्न ही निकला। लालू पहले से ज्यादा समर्थन के ...