जनाब फिलिस्तीन का संगीत सुनेंगे (Music from Palestine)
फिलिस्तीन के संगीत से तो नफरत नहीं है। संगीत हर सीमाओं से परे होता है, ऐसा बड़े-बुजुर्ग कहते हैं। इसलिए हमने सोचा क्यों न फिलिस्तीन का आधुनिक संगीत ही दोस्तो के लिए पेश किया जाए। हमने डायरी के चंद पन्ने पेश किए। कविताएँ पेश की- पर कुछ दोस्तो को यह पसंद नहीं आया। जाहिर है सबको न तो खुश किया जा सकता है और न ही हम यहाँ सबको खुश करने के लिए आए हैं। शायद इस कला में हम पारंगत भी नहीं हैं। इसलिए हम तो वह बात कहने की कोशिश करते हैं, जो हमें जरूरी लगता है। फिलिस्तीन के बारे में हम क्यों पोस्ट कर रहे हैं, इसको लेकर कई दोस्तो में बड़ी बेचैनी है। इस बेचैनी पर बाद में बात करेंगे तब तक यह संगीत सुनें। इस संगीत को तैयार किया है चेकप्वाइंट 303 (Checkpopint 303) नाम के समूह ने। यह फिलिस्तीन के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में आवाज के टुकड़ों की संगीतमय प्रस्तुति है। इसे किसी बैंड ने तैयार नहीं किया है। मिडिल ईस्ट के लोगों की जिंदगी में जो संगीत है, उसमें गोलियों की आवाज, चीख पुकार शामिल हैं। हर रोज इ...